Mangalesh Dabral

hindujščina

Ignatia 13

Ordne das Holz.
Ordne das Holz und die Zahl.
Rolle dein Laken zusammen 
und lüfte das Zimmer.
Wir liegen noch gut im Rennen! 
Die hochgestellte Zahl ist die Zeit.
Wir schmücken sie mit dem Bruchteil des Holzes. 
Unser Bett ist ein Bruchteil des Holzes.
Gewähr gibt es natürlich keine. Für nichts. 
Selbst die Division durch die Null 
unterliegt Tagesschwankungen.
Ich geteilt durch Null
das ist mein heutiger Kurswert. 
Ordne das Holz.
Das Holz ist der Ort, den die Sprache 
der Zeit auf den Tisch knallt.
Holz und Zeit.
Sie zeigen den Käfer, das Gras und die Linde. 
Die Kornblumenkorridore der absoluten Stille. 
Abende voller Atemlosigkeit.
Das schläfrige Anschlagen der Brandung. 
Alles spielt sich ab. Gleichzeitig.
Bis endlich die Seele in See sticht. 
In Zeitlupe.
Bis endlich auf dem Zehnmeterturm oben 
das winzige Ich sich als Seele entpuppt 
und ansetzt zum Kopfsprung.

© Gerhard Falkner
Iz: Ignatien. Elegien am Rande des Nervenzusammenbruchs.
Fürth: starfruit publications, 2014
Avdio produkcija: Goethe Institut, 2015

इग्नेशिया १३

काठ को करीने से रखो. 
काठ को करीने से रखो और संख्या को सहेजो. 
अपनी चादर समेटो 
और कमरे में हवा आने दो. 
अभी मौके हमारे हाथ में हैं. 
चरम संख्या ही समय है 
जिसे हम काठ के छोटे अंश से सजाते हैं 
हमारा बिस्तर काठ का एक अंश है. 
बेशक कहीं कोई गारंटी नहीं. किसी भी चीज़ की नहीं. 
शून्य से भाग करना भी 
रोज़मर्रा के उतार-चढ़ाव पर निर्भर है. 
शून्य से विभाजित मेरा 
आज का बाज़ार भाव यही है. 
काठ को करीने से रखो. 
काठ वह जगह है जिस पर भाषा 
समय को पटकती है. 
काठ और समय. 
वे गुबरैले, घास और पीपल के पेड़ को प्रकट करते हैं. 
नीले फूलों के गलियारे की वह परम शांति. 
निस्तब्धता से भरपूर शामें. 
वे उनींदी लहरों के थपेड़े. 
सबकुछ जारी रहता है. एक ही समय में. 
जब तक कि आत्मा आखिरकार समुद्र में छलांग नहीं लगा देती. 
धीमी रफ़्तार से. 
जब तक कि वह नन्हा सा स्वत्व 
आत्मा की तरह प्रकट नहीं हो जाता 
और दस मीटर ऊंची मीनार से 
सिर के बल छलांग लगाने की तैयारी नहीं करता. 

Translated into Hindi by Mangalesh Dabral

A result of the project Poets Translating Poets. Versschmuggel mit Südasien, organised in 2015 by the Goethe Institute in collaboration with Literaturwerkstatt Berlin