Ashok Jha 
Übersetzer:in

auf Lyrikline: 2 Gedichte übersetzt

aus: arabisch nach: hindi

Original

Übersetzung

المجزرة - Massacre

arabisch | Ghayath Almadhoun

المجزرة مجازٌ ميتٌ يأكل أصدقائي، يأكلهم بلا ملحٍ، كانوا شعراءَ، وأصبحوا مراسلين مع حدود، كانوا متعبين وأصبحوا متعبين جداً، "يعبرون الجسر في الصبح خفافاً "، ويموتون خارج التغطية، إنني أراهم بالمناظير الليلية، وأتتبعُ حرارة أجسادهم في الظلام، ها هم يهربون منها إليها، مستسلمين لهذا المساج الهائل، المجزرة أمهم الحقيقية، أما الإبادة الجماعية فهي مجردُ قصيدةٍ كلاسيكيةٍ يكتبها جنرالاتٌ مثقفون أحيلوا إلى التقاعد، الإبادة الجماعية لا تليق بأصدقائي، فهي عملٌ جماعي منظم، والأعمال الجماعية المنظمة تذكرهم باليسار الذي خذلهم.
 
المجزرةُ تصحو باكراً، تحمّمُ أصدقائي بالماء البارد والدم، تغسلُ ملابسهم الداخلية وتعدُ لهم الخبز والشاي، ثم تعلمهم قليلاً من الصيد، المجزرة أحنُّ على أصدقائي من الإعلان العالمي لحقوق الانسان، فتحتْ لهم الباب حين غُلِّقتْ الأبواب، ونادتهم بأسمائهم حين كانت نشراتُ الأخبار تبحث عن عدد الضحايا، المجزرة هي الوحيدةُ التي منحتهم اللجوء بغض النظر عن خلفياتهم، لم يهمها وضعهم الاقتصادي، لم يهمها إنْ كانوا مثقفين أو شعراء، إنها تنظر إلى الأشياء من زاوية محايدة، لها نفس ملامحهم الميتة، وأسماءُ زوجاتهم الأرامل، تمرُّ مثلهم على الأرياف والضواحي، وتظهرُ فجأة مثلهم في الأخبار العاجلة، المجزرة تشبه أصدقائي، لكنها دائماً تسبقهم إلى القرى النائية ومدارس الأطفال.
 
المجزرة مجازٌ ميتٌ يخرجُ من التلفزيون، ويأكل أصدقائي دون رشة ملح واحدة.

© Ghayath Almadhoun
Audio production: Literaturwerkstatt / Haus für Poesie, 2016

नरसंहार

hindi

नरसंहार एक मृत रूपक है जो खाये जा रहा है मेरे दोस्तों को, खाए जा रहा है उन्हें नमक के बिना। वे कवि थे और बन गए हैं ‘सीमाबद्ध ख़बरी’; वे पहले से ही थके हुए थे और अब वे उससे भी ज़्यादा थक गए हैं। ‘सुबह होते अनगिनत लोगों के साथ वे पार करते हैं पुल’ और ऐसी जगह मरते हैं जो फ़ोन के कवरेज के बाहर है। मैं उन्हें नाइट विजन गॉगल्ज़ से देखता हूँ और अंधेरे में उनके शरीर की ऊष्मा का अनुगमन करते आगे बढ़ता हूँ; ये रहे वे, उस ओर दौड़ते हुए भी वहाँ से भागते हुए, इस भारी अंगमर्दन के आगे घुटने टेकते हुए। नरसंहार उनकी सच्ची जननी है, जबकि जातिसंहार पेंशन-भोगी बुद्धिजीवी जनरलों की लिखी शास्त्रीय कविता से अधिक कुछ नहीं है। जातिसंहार मेरे दोस्तों के लिए उचित नहीं है, क्योंकि यह एक संगठित सामूहिक कार्रवाई है और संगठित सामूहिक कार्रवाइयाँ उन्हें ‘वाम’ की याद दिलाती है जिसने उन्हें निराश किया है।


 


नरसंहार जल्दी जागता है, मेरे दोस्तों को ठंडे पानी और खून से नहलाता है, उनके अधोवस्त्रों को धोता है और उनके लिए चाय नाश्ते का इंतज़ाम करता है, फिर उन्हें शिकार के बारे में थोड़ा सिखाता है। नरसंहार मेरे दोस्तों के प्रति ‘मानवाधिकार की वैश्विक घोषणा’ से ज़्यादा सदय है। नरसंहार ने उनके लिए अपना दरवाज़ा उस समय खोला जब अन्य सारे दरवाज़े बंद थे, और उस समय उन्हें उनका नाम लेकर बुलाया जब खबरों को संख्याओं की तलाश थी। नरसंहार एकमात्र ऐसा था जिसने उनको आश्रय दिया, उनकी पृष्ठभूमि की परवाह किए बिना; उनकी आर्थिक परिस्थितियों से नरसंहार को कोई परेशानी नहीं है और न ही नरसंहार को यह परवाह है कि वे बुद्धिजीवी हैं या कवि, नरसंहार चीजों को तटस्थ दृष्टि से देखता है; नरसंहार उनकी ही तरह निष्प्राण आकृति का है, वही नाम लिए है जो उनकी विधवा पत्नियों के हैं, उनकी ही तरह वह गाँवों और उपनगरों से गुजरता है और उनकी ही तरह ब्रेकिंग न्यूज़ में अचानक प्रकट हो जाता है। नरसंहार का चेहरा मेरे दोस्तों से मिलता है, पर वह दूर दराज के गाँवों और बच्चों के स्कूलों में हमेशा ही उनसे पहले पहुँच जाता है।


 


नरसंहार मरा हुआ रूपक है जो टीवी से पैदा होता है और मेरे दोस्तों को चुटकी भर नमक के बिना ही खा लेता है।

(मूल अरबी: ग़यथ अलमधून) हिंदी अनुवाद : अशोक झा (अरबी से अंग्रेज़ी : कैथरिन कोबहैम) Ghayath Almadhoun / Translated from English by: Ashok Jha

كيف أصبحتُ... - How I become...

arabisch | Ghayath Almadhoun

سقطَ حُزنُها من الشرفةِ وانكسر، أصبحتْ تحتاجُ إلى حزنٍ جديد، حين رافقتُها إلى السوق، كانتْ أسعارُ الأحزان خياليةً فنصحتُهَا أنْ تشتريَ حُزناً مستعملاً، وجدنا حزناً في حالةٍ جيدة، غيرَ أنَّهُ واسعٌ قليلاً، كانَ كما أخبرَنَا البائعُ لشاعرٍ شابٍ انتحرَ في الصيفِ الماضي، أعجبَها الحزنُ وقرَّرنا أخذه، اختلفنا مع البائعِ على السعرِ، فقال إنَّه سيعطينا قلقاً يعودُ إلى الستينياتِ كهديةٍ مجانيةٍ إن اشترينا الحزن، وافقنا وكنتُ فرحاً بهذا القلقِ الذي لم يكنْ في الحسبان، أحسَّتْ بفرحتي فقالت هو لك، أخذتُ القلقَ في حقيبتي ومضينا، مساءً تذكرتُ القلق، أخرجتُهُ من الحقيبةِ وقلَّبتُهُ، لقد كانَ بجودةٍ عاليةٍ وبحالةٍ جيدةٍ رغم نصفِ قرنٍ من الاستعمال، لا بدَّ أنَّ البائعَ يجهلُ قيمتَهُ وإلَّا ما كان ليعطينَاهُ مقابلَ شراء حزنٍ رديءٍ لشاعرٍ شاب، أكثرُ ما أفرحني به هو أنَّهُ قلقٌ وجودي، مشغولٌ بحرفيةٍ عاليةٍ وفيه تفاصيلُ غايةٌ في الدقةِ والجمال، لا بدَّ أنَّهُ يعودُ لمثقفٍ موسوعيٍ أو سجينٍ سابق، بدأتُ باستعمالهِ فأصبحَ الأرقُ رفيقَ أيَّامي، وصِرتُ من مؤيدي مباحثاتِ السلام، توقفتُ عن زيارةِ الأقاربِ وازدادتْ كتبُ المذكراتِ في مكتبتي ولم أعدْ أُبدي رأياً إلا ما ندر، صارَ الإنسانُ عندي أغلى من الوطنِ وبدأتُ أشعرُ بمللٍ عام، أمَّا أكثر ما لفتَ انتباهي هو أنني أصبحتُ شاعراً.

© Ghayath Almadhoun
Audio production: Literaturwerkstatt / Haus für Poesie, 2016

मैं कैसे बन गया …

hindi

उसकी पीड़ा बाल्कनी से नीचे गिर गई और उसके कई टुकड़े हो गए, इसलिए अब उसे नयी पीड़ा की दरकार थी। जब मैं उसके साथ बाज़ार गया, क़ीमत आसमान छू रही थी, सो मैंने उसे प्रयोग में आ चुकी एक पीड़ा ख़रीद लेने की सलाह दी। ऐसी ही एक हमें मिल भी गयी जो बहुत ही उम्दा स्थिति में थी हालाँकि यह थोड़ी बड़ी थी। जैसा कि विक्रेता ने हमें बताया, यह किसी युवा कवि की थी जिसने पिछली गर्मी में खुद को मार डाला था। उसको वह पीड़ा पसंद आयी इसलिए हमने उसे ख़रीदने का सोच लिया। इसकी क़ीमत को लेकर हमने विक्रेता से थोड़ा मोल-भाव किया और उसने हमें बताया कि अगर हम यह पीड़ा ख़रीदेंगे तो वह इसके साथ हमें छठे दशक की चिंता फ़्री गिफ़्ट के रूप में देगा। हम मान गए, और इस अप्रत्याशित चिंता को पाकर मैं खुश था। उसको इसकी भनक लग गयी और बोली ‘यह तुम्हारा है’। मैंने उसे लेकर अपने बैग में रख लिया और हम आगे बढ़ गए। शाम को मुझे इसकी सुध आयी और बैग से निकालकर मैंने उसे ग़ौर से देखा। वह बहुत ही उच्च गुणवत्ता की और बढ़िया स्थिति में थी इसके बावजूद कि वह आधी सदी से प्रयोग में थी। विक्रेता निश्चित रूप से इसकी क़ीमत से वाक़िफ़ नहीं था वरना वह हमें एक नौसिखिए कवि की घटिया स्तर की पीड़ा ख़रीदने के बदले यह नहीं दे देता। उसकी जिस बात से मुझे सर्वाधिक ख़ुशी हुई वह यह थी कि यह एक अस्तित्ववादी चिंता थी, क़रीने से गढ़ी गयी, जिसमें मौजूद थी अति विशिष्ट विलक्षणता और ख़ूबसूरती। यह अवश्य किसी बौद्धिक की रही होगी जिसके पास रहा होगा अथाह ज्ञान या फिर यह किसी पूर्व क़ैदी की रही होगी। मैंने इसका इस्तेमाल शुरू किया और अनिद्रा शीघ्र ही मेरी चिर संगी बन गयी। मैं शांति वार्ताओं का उत्साही समर्थक बन गया और अपने रिश्तेदारों से मिलना बंद कर दिया। मेरी अलमारियों में आत्मकथाओं की भरमार थी और मैंने अब अपने मन की बात कहनी छोड़ दी, कुछ दुर्लभ मौक़ों को छोड़कर। राष्ट्रों की तुलना में मनुष्य मेरे लिए ज़्यादा मूल्यवान हो गए और मुझे आम तौर पर विरक्ति का अनुभव होने लगा, लेकिन सबसे ज़्यादा ग़ौर करनेवाली बात यह थी कि मैं एक कवि बन गया था।

(मूल अरबी: ग़यथ अलमधून) हिंदी अनुवाद : अशोक झा (अरबी से अंग्रेज़ी : कैथरिन कोबहैम) Ghayath Almadhoun / Translated from English by: Ashok Jha